होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

संतोष वर्मा फिर बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के जिला संयोजक, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

संतोष वर्मा फिर बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के जिला संयोजक, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

मोहम्मद हसन// नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर के जिला संयोजक पद पर संतोष कुमार वर्मा को पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में आयोजित बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान अखिल भारतीय राज्य सहकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला संयोजकों के निर्वाचन के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में नवा रायपुर जिला शाखा के संयोजक के चयन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने संतोष कुमार वर्मा का नाम जिला संयोजक पद के लिए प्रस्तावित किया। उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने संतोष कुमार वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव चंद्रशेखर तिवारी, प्रवक्ता पंकज पांडे, प्रदेश समन्वयक जी.आर. चंद्रा, फेडरेशन के सलाहकार बी.पी. शर्मा और संचालनालयीन संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू उपस्थित रहे।

इसके अलावा लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, निःशक्तजन संघ के प्रांताध्यक्ष सी.एम. दीक्षित, प्रधान पाठक संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज साहू, आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष गजेंद्र साहू, प्राचार्य संघ के प्रांताध्यक्ष एम.आर. खान, पेंशनर्स संघ के महामंत्री उमेश मुदलियार और धमतरी जिला संयोजक चंदू लाल चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रांतीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया विधिवत पूरी कराई गई।

विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में अरण्य भवन, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मंत्रालय, राज्य निर्वाचन आयोग सहित विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इनमें उपसंयोजक जागेश्वर भट्ट, संगठन सचिव निशा यादव, उपसंयोजक बजरंग प्रजापति, राजेश ठक्कर और कांति सूर्यवंशी सहित फेडरेशन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रेम सोनी, प्रांतीय सचिव गुमान साहू, प्रवक्ता आकाश त्रिपाठी, सचिव नारायण दत्त तिवारी, मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा, संयुक्त सचिव महेंद्र साहू, प्रचार सचिव प्रवीण कुमार सिंह, महासचिव संजीत शर्मा और अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए।

संतोष वर्मा ने जताया आभार

संतोष कुमार वर्मा को पुनः निर्विरोध जिला संयोजक चुने जाने पर बैठक में उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पुनः जिला संयोजक निर्वाचित होने पर संतोष कुमार वर्मा ने सभी उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समर्थन और विश्वास के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस निर्वाचन के साथ संतोष कुमार वर्मा को एक बार फिर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की नवा रायपुर जिला शाखा के संयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


संबंधित समाचार