होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kolkata Hotel Fire: मिर्जा गालिब स्ट्रीट के होटल में आधी रात लगी आग, 9 की मौत से मचा हड़कंप

Kolkata Hotel Fire: मिर्जा गालिब स्ट्रीट के होटल में आधी रात लगी आग, 9 की मौत से मचा हड़कंप

कोलकाता। Kolkata Fire Incident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में लगी आग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, होटल में आग लगने की सूचना रात करीब 1:45 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

धुएं से रेस्क्यू ऑपरेशन में आई मुश्किल

आग लगने के बाद होटल की ऊपरी मंजिलों में घना धुआं भर गया था। इसके चलते दमकलकर्मियों को अंदर जाकर लोगों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सीढ़ियों के जरिए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर फंसे लोगों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने के बाद होटल की इमारत को ठंडा करने का काम भी शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान के दौरान प्राथमिकता होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना रही।

आग लगने की वजह का पता नहीं

हादसे के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां होटल में मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों, संभावित लापरवाही और आग के स्रोत की जांच कर रही हैं।

फायर ब्रिगेड मुख्यालय के करीब था होटल

इस घटना की एक अहम बात यह है कि जिस होटल में आग लगी, वह पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग के मुख्यालय के नजदीक स्थित है। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू किया गया।

तारापीठ में भी होटल अग्निकांड में हुई थी 9 मौतें

कोलकाता की इस घटना से कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में भी एक होटल में भीषण आग लगी थी। उस हादसे में भी 9 लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में मेघालय के एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल थे। तारापीठ के चार मंजिला होटल में आग भूतल पर तड़के करीब 4:30 बजे लगी थी। उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग के साथ फैले घने धुएं के कारण कई लोग कमरों में फंस गए थे। हादसे के वक्त होटल में करीब 43 लोग ठहरे हुए थे। मामले में पुलिस ने होटल मालिक कल्याण पाल समेत दो लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस होटल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और कथित खामियों की जांच कर रही है।
 


संबंधित समाचार