होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सेहत में हुआ सुधार, 4 दिन बाद AIIMS दिल्ली से मिली छुट्टी

BREAKING NEWS : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सेहत में हुआ सुधार, 4 दिन बाद AIIMS दिल्ली से मिली छुट्टी

भोपाल : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वस्थ में सुधार होने के बाद आज उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई है। नड्डा को अस्वस्थता महसूस होने के चलते 13 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में जारी था। 

विश्राम करने की डॉक्टरों ने दी सलाह 

दरअसल, सफल एंजियोप्लास्टी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें अभी कुछ दिनों तक पूरी तरह से विश्राम करने और अत्यधिक भागदौड़ से बचने की सलाह दी है। 

जल्द ही मंत्री जी राजनीतिक दायित्वों को संभालेंगे

स्वास्थ्य लाभ के बाद वह जल्द ही अपने नियमित सरकारी कामकाज और राजनीतिक दायित्वों को संभालेंगे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने मंत्री को बेचैनी होने की वजह या एंजियोग्राफी टेस्ट में क्या सामने आया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

क्या है एंजियोप्लास्टी 

बता दें कि एंजियोप्लास्टी दिल की बंद या संकीर्ण धमनियों को खोलने और रक्त प्रवाह को ठीक करने की प्रक्रिया है। इसे पर्क्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेन्शन (सीपीआई) भी कहा जाता है।
 


संबंधित समाचार