होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कवि सम्मेलन LIVE : रायपुर में बह रही काव्यरस की धारा, नामचीन कवियों का संगम

कवि सम्मेलन LIVE : रायपुर में बह रही काव्यरस की धारा, नामचीन कवियों का संगम

रायपुर। आज रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के कवियों की एक शानदार महफिल समता कॉलोनी स्थित मैक ऑडिटोरियम में सजने जा रही है। जहां डॉ हरिओम पंवार, संपत सरल, पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, अरूण जेमिनी, अंकिता सिंह आदि विभिन्न रसों के नामचीन कवि मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल अनुसुइया उइके मौजूद होंगी, वहीं बतौर विशेष 'हरिभूमि-INH' के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी मौजूद हैं।

जानकारी हो कि यह आयोजन शहर के सुविख्यात समाजसेवी राजेश अग्रवाल की आत्मकथा 'सपनों को जी कर देखो' के विमोचन के उपलक्ष्य में रखा गया है। आत्मकथा का विमोचन श्रीमती विमला देवी अग्रवाल के हाथों किया गया। कवि सम्मेलन में समाजसेवी, व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र की नामचीन हस्तियों के अलावा कई गणमान्य जन मौजूद हैं। कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://fb.watch/8_hDeliWUF/

 


संबंधित समाचार