होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Trouble in Jass Manak Concert: पंजाबी सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में बुलानी पड़ी पुलिस फोर्स

Trouble in Jass Manak Concert: पंजाबी सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में बुलानी पड़ी पुलिस फोर्स

RAIPUR: नए रायपुर में स्थित ललित महल में रविवार को पंजाबी सिंगर जस मानक का लाइव कॉन्सर्ट कराया गया। जहा पहुंची यंगस्टर्स की भीड़ नशे में झूमती नज़र आई। आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग ने पहले हि जिला प्रशासन से शिकायत की थी की इस कॉन्सर्ट में नाबलिको को शराब परोसा जा रहा है। साथ हि कॉन्सर्ट में 3000 से अधिक लोगो की भीड़ इकठा हो गई थी जिसके वजह से लोगो में भगदड़ मची और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की के हालात बने।

जानिए क्यों बुलाना पड़ा पुलिस फोर्स:

पुलिस के मुताबिक करीब 2 हजार लोगों के लिए कॉन्सर्ट में शामिल होने की अनुमति ली गई थी, थाना प्रभारी विरेंद्र चंद्रा ने बताया कि ललित महल में सीट लिमिट से अधिक भीड़ हो जाने की वजह से एंट्री के वक्त धक्का-मुक्की और भगदड़ के हालात बने, इस भीड़ की धक्का-मुक्की में कई लोगों को चोट पहुंची, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हालात काबू करने की कोशिश की। मगर भीड़ अधिक होने से और फोर्स बुलानी पड़ी।


संबंधित समाचार