होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jaibhan Singh Pawaiya: धार भोजशाला पहुंचे जयभान सिंह पवैया, की पूजा अर्चना

Jaibhan Singh Pawaiya: धार भोजशाला पहुंचे जयभान सिंह पवैया, की पूजा अर्चना

लोकेश ब्राइट, धार: मध्य प्रदेश वित्त आयोग के प्रदेश अध्यक्ष और बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जयभान सिंह पवैया आज मंगलवार सुबह धार स्थित भोजशाला पहुंचे, यहां उन्होंने माँ वाग्देवी का पूजन-अर्चन कर आरती में शामिल हुवे, इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ, श्री राम स्तुति और सरस्वती वंदना भी की गई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। 

आपको बता दें कि जयभान सिंह पवैया ने बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए भोजशाला में 1996 में भोजशाला शुद्धिकरण को लेकर आह्वान किया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने जयभान सिंह पवैया के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों को रोका था साथ ही धार और उज्जैन की भेरूगढ़ जेल में बंद कर दिया था, इस दौरान धार सहित जिले भर में तनाव का माहौल बन गया था और धार की भोजशाला विश्व पटल पर चर्चा में आ गई थी इसी आंदोलन के बाद से ही भोजशाला मुक्ति को लेकर चल रहे अभियान में तेजी आई थी।

बताई 30 साल पुरानी बात 

मध्य प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष ओर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भान सिंह पवैया धार पहुंचे ओर भोजशाला में माँ वाग्देवी का पूजन अर्चन किया साथ ही लंबे समय से आंदोलन से जुड़े लोगों से चर्चा भी की इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भोजशाला आकर मुझे 30 साल पुराना मंजर याद आ गया जब 6 दिसंबर 1996 को गंगाजल चढ़ाने इसी परिसर में संगीनों लाठियां और घुड़ सवार पुलिस ने हमें रोक कर जेल में डाल दिया था, जैसे 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या की जीत हुई। न्यायपालिका की दहलीज पर अयोध्या के बाद सनातनियों के अस्मिता की दूसरी बड़ी जीत भोजशाला को मानता हूं। 

मैने भोजशाला अंदोलन की अगुवाई की

उन्होंने आगे कहा कि 700 सालों तक भोजशाला की अस्मिता वापस लाना अपने मंदिर को वापस पाने के लिए जिन्होंने संघर्ष किया जिन तीन बलिदानीयो ने अपना बलिदान दिया। मैं उन्हें प्रणाम करने आज भोजशाला आया हूं। बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैंने भी 7-8 साल तक भोजशाला आंदोलन की अगुवाई की है, हमारे देश की विशेषता है कि सनातनी उदार हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपने आस्था के केंद्रों के खंडहरों को भी परिक्रमा लगाने से वंचित नहीं किया। अयोध्या के ढांचे की परिक्रमा करते रहे भोजशाला परिसर के लिए प्रतिज्ञा लेते रहे और इसी का परिणाम है कि आज भोजशाला के सत्य को सत्य माना गया है। 

सीएम मोहन को धन्यवाद

मुझे दुख होता है कि उन्होंने कहा कि किसी काल में भगवान की मूर्तियों को जमींदोज कर दिया गया। यहां के आचार्यों ओर उनके परिवार को तलवारों से काट दिया गया, क्योंकि भोजशाला मालवा का नालंदा हुआ करता था। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने यहां पर सरस्वती लोक बनाने की घोषणा की है जैसे उज्जैन का महाकाल लोक बनने से वहां का कायाकल्प हुआ है देश भर से लोग वहां आ रहे हैं धार की भोजशाला में भी जब सरस्वती लोक बनेगा तो पूरे देश के विश्व के लोग यहां आएंगे सरकार ने बलिदानों के परिवार को सम्मान दिया है उसके लिए भी धन्यवाद...

राम मंदिर चोरी पर बोले पवैया

मूर्ति वापस लाने के प्रयास पर उन्होंने कहा कि मैं अधिकृत नहीं हूं कुछ भी बोलने से। वही राम मंदिर में चंदा चोरी मामले के सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी जी ने स्वयं अयोध्या जाकर घोषणा कर दी है, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। SIT का गठन हो गया है, तेजी से कार्यवाही हो रही है, जिन्होंने पाप किया है वह सलाखों के पीछे जाने की ओर बढ़ रहे है। थोड़ा धैर्य रखना चाहिए, एक तबका देश में ऐसा है राज नेताओं का और तथा कथित अन सोशल मीडिया का जो लोग सोशल मीडिया कहते हैं। 

कोई बच नही पाएगा

एक नॉरेटिव देश में खड़ा किया जा रहा है की जो राम मंदिर हमने 2 लाख बलिदान और 500 साल के संघर्ष के बाद पाया। जिन राजनीतिक लोगों ने मंदिर बनने के बाद भी भगवान से आज तक पीठ फेर कर खड़े हैं, दर्शन नहीं कर पाए उनको बहुत चिंता हो रही है, कोई चोरी या पाप हुआ है तो उसे भगवान राम की महिमा को लांछित नहीं किया जा सकता है। देश के लोगों में नॉरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है कि लोग अयोध्या कम जाएं, उससे रामजन्मभूमि कलंकित नहीं हो गई है। इतिहास में कई लोगों ने इस तरह के पाप किया उनकी जगह जेल में होती है। भगवान की अदालत में भी उनके फैसले होते हैं, कोई बच नहीं पाएगा।


संबंधित समाचार