होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Train Crime: भोपाल में चलती ट्रेन में अवैध वेंडरों का खूनी तांडव

Bhopal Train Crime: भोपाल में चलती ट्रेन में अवैध वेंडरों का खूनी तांडव

Bhopal Train Crime: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए भोपाल के निशातपुरा और बैरागढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन में चाकूबाजी और खूनी संघर्ष की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध रूप से खाना बेचने वाले बदमाशों ने ट्रेन के आधिकारिक पैंट्री कार कर्मचारियों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में पैंट्री कार के तीन कर्मचारी लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से ही रेल यात्रियों और रेल महकमे में हड़कंप मच गया है।

जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी का खूनी खेल

बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी। निशातपुरा स्टेशन के पास दो शातिर बदमाश जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी धारदार चाकुओं और हथियारों से लैस होकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन जैसे ही निशातपुरा और बैरागढ़ के बीच रफ्तार पकड़ रही थी, दोनों बदमाश सीधे पैंट्री कार में घुस गए। वहां खाना बेचने के विवाद और वर्चस्व को लेकर उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों पर चाकुओं से गोदना शुरू कर दिया। पैंट्री कार में चीख-पुकार मचने और कर्मचारियों के लहुलूहान होने के बाद, दोनों आरोपी ट्रेन धीमी होने का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

चलती ट्रेन में इस तरह चाकुओं और हथियारों के साथ बदमाशों का चढ़ जाना और पैंट्री कार में घुसकर जानलेवा हमला कर देना, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की गश्त पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपियों जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


संबंधित समाचार