होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अगर आपके मुंह से भी आती है दुर्गंध तो जरुर अपनाएं ये देसी तरीका

अगर आपके मुंह से भी आती है दुर्गंध तो जरुर अपनाएं ये देसी तरीका

मुंह से बदबू आना एक बड़ी समस्या है। वहीं मुंह से बदबू आने के कारण आपका पूरा इंप्रेशन खराब हो सकता है। जिस भी शख्स के मुंह से बदबू आती है, उसके पास बैठना कोई भी पसंद नहीं करता है। वहीं आपको इस समस्या के पीछे का कारण भी पता होना चाहिए। इसी बीच आपकी मदद के लिए आज हम आपको मुंह से बदबू आने के कारण और इसके साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बदबू आने के कारण और मुंह की दुर्गंध दूर करने के उपाय।

मुंह से बदबू आने की समस्या को मेडिकल टर्म में हेलिटोसिस कहा जाता है। मुंह में पनपनेवाले बैक्टीरिया की वजह से मुंह से बदबू आती है। वहीं इसके पीछे का कारण डाइजेशन का न ठीक होना और इसके साथ ही ओरल हेल्थ पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत होती है।

मुंह से बदबू आने के कारण

-फास्ट फूड और स्पाइसी और ऑइली फूड खाना।

-तंबाकू जैसे प्रोडक्ट्स का सेवन करना।

-दांतों और मुंह की सही देखभाल ना करना।

-सेहत पर ध्यान न देना।

-मुंह का सूखापन होना।

-दांतों में तकलीफ होना।

- ओरल इंफेक्शन का होना।

-किसी भी तरह का नशा करना

मुंह की बदबू दूर करने के उपाय

- दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं।

- खाना खाने से पहले पानी पिएं और खाना खाने के कम से कम 20 मिनट बाद पानी पिएं।

- खाना खाने के बाद सौंफ खाएं। ये आपका खाना पचाने में मदद करता है।

- मुंह में लॉन्ग रखकर टॉफी की तरह चूसे। ऐसा करने से आपकी ये समस्या दूर होगी।

- दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें।

- कोशिश करें कि नीम या अशोक की दातून से दिन में एक बार दांतों को साफ कर सकें।

- पुदीना चबाने से भी मुंह की समस्या का समाधान होता है।


संबंधित समाचार