सतना : मध्य प्रदेश के सतना और बड़वानी से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार को अलग अलग जगहे हुए हादसे में 4 की मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में 5 साल का बच्चा घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। पहली घटना सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगिया मोड़ पर बुधवार सुबह हुई । जबकि दूसरा हादसा सेंधवा के पास मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पुलिस ने दोनों मामलो में केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
अनियंत्रित ट्रक ने गाड़ी को मारी टक्कर
पहली घटना सतना की है। जहां ट्रक और बाइक में हुई भिड़ंत के चलते एक दंपति की मौत हो गई। दरअसल, दोनों पति पत्नी बाइक में अपने 5 साल के बच्चे के साथ नैना गांव से सतना की ओर जा रहे थे। इस दौरान बगिया मोड़ के पास अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में दादू लाल रैकवार और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 साल का बच्चा घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर, हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरमद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।
मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
दूसरी घटना बड़वानी की है। जहां सेंधवा के पास मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक ट्रक और ट्रेलर में हुई टक्कर की वजह से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतकों की पहचीन अज्ञात
दरअसल, मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बिजासन घाट के डबल पुलिया ब्लैक स्पॉट पर एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिनकी पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है।
क्रेन की मदद से शवों को निकाला बाहर
बिजासन चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार के अनुसार, ट्रेलर (TN88M1053) घाट उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक (MP09HH8867) ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। फ़िलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।