होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News : भोपाल से होली स्पेशल ट्रेनें, बजट चर्चा और सीएम का दौरा

MP Morning News : भोपाल से होली स्पेशल ट्रेनें, बजट चर्चा और सीएम का दौरा

MP Morning News : राजधानी भोपाल में होली पर्व से पहले जहां यात्रियों के लिए राहतभरी खबर आई है, वहीं विधानसभा का बजट सत्र भी अहम मुद्दों के साथ जारी रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त है और नगर निगम ने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए नई पहल शुरू की है।

होली पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

होली के मद्देनजर भोपाल मंडल से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रीवा–रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (02192/02191): 28 फरवरी 2026 को एक-एक ट्रिप, रीवा स्पेशल (02186/02185): 2 और 3 मार्च 2026 को दो-दो ट्रिप, भोपाल–रीवा स्पेशल (01704/01703): 5 मार्च 2026 को एक ट्रिप, रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल (01667/01668): 27 फरवरी और 2 मार्च को प्रस्थान, वापसी 28 फरवरी और 3 मार्च इन विशेष ट्रेनों से रीवा और दानापुर रूट के यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी।

बजट सत्र का नौवां दिन

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। प्रश्नोत्तर काल से कार्यवाही की शुरुआत होगी और इसके बाद पत्र पटल पर रखे जाएंगे। वर्ष 2026-27 के अनुदान मांगों पर मतदान भी प्रस्तावित है। स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, परिवहन, उच्च शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति सहित 9 विभागों के बजट प्रावधानों पर करीब पांच घंटे चर्चा होगी।

ध्यानाकर्षण के तहत विधायक अभय मिश्रा रीवा में बिजली कार्यों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाएंगे।विधायक लखन घनोरिया प्रदेश के स्कूलों में रखरखाव और उदासीनता का मामला सदन में रखेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा 

मोहन यादव का दिनभर का दौरा कार्यक्रम तय है। सुबह 10:45 बजे उदयपुर से भीलवाड़ा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:25 बजे उदयपुर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सागर जिले की रहली में 218 रहस मेला और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को जबलपुर होते हुए रायपुर रवाना होंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8:50 बजे भोपाल वापसी प्रस्तावित है।

नगर निगम की पहल

भोपाल नगर निगम ने एयर पॉल्यूशन कम करने के उद्देश्य से सड़कों पर 3 वाटर स्प्रिंकलर और 4 ट्रैक्टर माउंटेड फॉगर उतारे हैं। इनसे सड़कों और पेड़ों पर सुबह-शाम पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे हवा में मौजूद धूल कण जमीन पर बैठ सकें और प्रदूषण स्तर में कमी आए।


संबंधित समाचार