रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने घोषणा की है कि 10वीं और 12वीं के परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे, जिससे लाखों छात्रों को एक ही दिन राहत मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में इस वर्ष करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनके नतीजे अब पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।
छात्रों के लिए मंत्री की खास अपील
शिक्षामंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परिणाम को लेकर संयम बनाए रखें और इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंक नहीं बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
ऐसे चेक करें CG Board Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं, फिर “CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें। कैप्चा भरकर सबमिट करें, स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SMS से भी देखें रिजल्ट
वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र SMS के जरिए भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं:
10वीं: CG10 टाइप करें और 56263 पर भेजें
12वीं: CG12 टाइप करें और 56263 पर भेजें
पास होने के लिए जरूरी अंक
छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। किसी विषय में फेल होने पर छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा।
रिजल्ट में देरी की वजह
इस वर्ष 12वीं हिंदी विषय का पेपर लीक होने के कारण बोर्ड को परीक्षा दोबारा आयोजित करनी पड़ी थी। यह परीक्षा 10 अप्रैल को हुई, जिसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा। इसी कारण रिजल्ट में हल्की देरी हुई।
परीक्षा से जुड़े आंकड़े
कक्षा 10वीं: 21 फरवरी से 13 मार्च
कक्षा 12वीं: 20 फरवरी से 18 मार्च (हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल को पुनः)
10वीं छात्र: 3,20,535
12वीं छात्र: 2,45,785
ऐसे देखें परिणाम
CG Board Result 2026 अब पूरी तरह तैयार है और 29 अप्रैल को घोषित होने जा रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या SMS के जरिए ही अपना परिणाम देखें और किसी भी अफवाह से बचें।