होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bina Crime: दहेज के लिए पति ने पत्नी के निजी फोटो-वीडियो की वायरल, मामला दर्ज

Bina Crime: दहेज के लिए पति ने पत्नी के निजी फोटो-वीडियो की वायरल, मामला दर्ज

Bina Crime: मध्य प्रदेश के सागर जिले के भानगढ़ थाना क्षेत्र में मानवता और वैवाहिक मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला समाने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिए। वजह सिर्फ इतनी थी कि पीड़िता का परिवार दहेज की अंधाधुंध मांग पूरी नहीं कर सका।

30 अप्रैल को हुई थी शादी

पीड़िता का विवाह 30 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत धूमधाम से हुआ था। परिवार को लगा था कि बेटी खुश रहेगी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने असली चेहरा दिखा दिया। पति और उसके परिजनों ने 50 हजार रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

चुपके से बनाए अश्लील वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर उसके निजी पलों के फोटो खींचता था। पूछने पर वह उन्हें डिलीट करने का झांसा देता था। पीड़िता को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसका पति धोखे से उसके अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा है।

देवर ने किया खुलासा

इस घिनौनी करतूत का पता तब चला जब 21 अप्रैल को पीड़िता के देवर ने ही उसे बताया कि उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह सुनकर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत अपने मायके वालों को सूचना दी और हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पूरा ससुराल निशाने पर

पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद भानगढ़ थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। आईटी एक्ट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


संबंधित समाचार