भोपाल : मध्य प्रदेश में नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जहां बयानबाजी और आरोपों का दौर जारी है। तो वही दूसरी तरफ आज बीजेपी महिला मोर्चा 'नारी शक्ति वंदन' के समर्थन में एक मशाल जुलूस निकालने जा रही है। जिसमे मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, सांसद ,मंत्री, समेत महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। जिसको लेकर तैयारियां जहां पूरी कर ली गई है। तो वही रूट को भी डाइवर्ट कर दिया गया है।
शाम 5 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा
जुलुस शाम 5 बजे से सोमवारा पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर सुभाष चौक होते हुए लखेरापुरा तक पहुंचेगा। इधर, आयोजन को लेकर बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह आयोजन केवल जुलूस नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन का प्रतीक है। महिला मोर्चा के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश और देश की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं।
कई प्रमुख मार्गों में यातायात रहेगी प्रभावित
भवानी चौक, पीरगेट और लखेरापुरा मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने रेतघाट से वीआईपी रोड और लालघाटी चौराहा को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है।