होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! हाई कोर्ट ने जैन कर्मचारियों को ऑफिस देर से आने की दी छूट, जानें वजह

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! हाई कोर्ट ने जैन कर्मचारियों को ऑफिस देर से आने की दी छूट, जानें वजह

जबलपुर : पर्युषण पर्व जैन समुदाय का विशेष पर्व है। जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जैन कर्मचारियों को राहत देते हुए दो घंटे देरी से ऑफिस आने दी छूट दी है। यानि की अब कर्मचारी सुबह 10 बेज की बजाए 12 बजे तक ऑफिस जा सकेंगे। यह व्यवस्था धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

 इंदौर - ग्वालियर में भी नियम रहेंगे लागू 

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जैन कर्मचारियों को 15 से 26 सितंबर तक कार्यालय पहुंचने में दो घंटे की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह आदेश जबलपुर हाईकोर्ट के साथ-साथ इंदौर और ग्वालियर पीठों और संबंधित न्यायिक कार्यालयों में लागू रहेगा।

 कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा 

आदेश में साफ किया गया है कि कर्मचारियों को दी जा रही इस विशेष छूट से कोर्ट के रोजमर्रा के कामकाज पर कोई बुरा असर नहीं पड़ना चाहिए। आदेश की कॉपी इंदौर और ग्वालियर पीठों, मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी और सभी संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। 

पर्युषण पर्व जैन समाज का महत्वपूर्ण पर्व 

पर्युषण पर्व जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को धार्मिक आयोजनों और गतिविधियों में भाग लेने के लिए यह अस्थायी सुविधा प्रदान की गई है।


संबंधित समाचार