भोपाल : फिल्म हनुमान अंश में गाना गाने के बाद सुनील लोधी की किस्मत चमक गई है। उनकी आवाज में गया हुआ गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ आज देश के कोने कोने में सुना जा रहा है। जिसकी तारीफ आम जनता से लेकर नेता और सेलेब्रिटीज़ कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ सुनील लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ सुर से सुर मिलाते हुए नजर आ रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
जुबिन नौटियाल से मिलने की सुनील की इच्छा पूरी
सुनील लोधी की लंबे समय से हार्दिक इच्छा थी कि एक दिन उनकी मुलाकात जुबिन नौटियाल से हो। बताया जा रहा है कि एक सेट पर अचानक जुबिन नौटियाल खुद सुनील लोधी के पास पहुंचे। नेत्रहीन होने के कारण सुनील लोधी जुबिन को आंखों से देख नहीं सके, लेकिन उनकी आवाज सुनते ही उन्होंने उन्हें पहचान लिया और यह मुलाकात भावनाओं से भर गई।
सब ईश्वर की लीला - जुबिन नौटियाल
वहीं, जुबिन नौटियाल ने भी सुनील लोधी से मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा— “कुछ शब्द नहीं, सब ईश्वर की लीला है।”
सुनील के लिए खास पल
वही सुनील लोधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि ‘सपना हो गया साकार’. सुनील के लिए उनका ये पल कितना खास है, ये उनके कैप्शन से अंदाजा लग रहा है. उनकी इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर हैं और कमेंट में सुनील की आवाज और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आवाज ने कलाकारों को एक-दूसरे से जोड़
जुबिन नौटियाल जैसे बड़े कलाकार से मुलाकात सुनील लोधी के लिए सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि उनके संगीत सफर का एक भावुक और यादगार अध्याय बन गई। आंखों की रोशनी भले ही नहीं, लेकिन आवाज और संगीत की पहचान ने दोनों कलाकारों को एक-दूसरे से जोड़ दिया।