होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP weather news : मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

MP weather news : मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान करीब 4 इंच तक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इधर, मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

50 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। ऐसे में लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतना की सलाह दी गई है। 

अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में तीन मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय हैं। मानसूनी द्रोणिका यह गुना और दमोह से होकर गुजर रही है। पूर्व-पश्चिम शियर जोन मध्य प्रदेश के मध्य से होकर गुजर रहा है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन तीनों सिस्टम के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
 


संबंधित समाचार