होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HARDA NEWS : मूंग खरीदी को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, कार्रवाई पूरी ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

HARDA NEWS : मूंग खरीदी को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, कार्रवाई पूरी ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

हरदा : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को हरदा कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार से किसानों की मूंग खरीदी को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त तक प्रदेश के सभी पंजीकृत किसानों की मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि निर्धारित समय सीमा तक खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी।

सरकार की खरीद व्यवस्था पूरी तरह विफल

पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार की मौजूदा खरीद व्यवस्था प्रभावी नहीं है, जिसके कारण किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान और उपज की खरीदी सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।


संबंधित समाचार