भोपाल : मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 60 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों ने जहां राहत की सांस ली। तो वही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तो वही आज 17 जिलों में भारी बारिश होगी। जिसको देख्ग्ते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, सीहोर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, मंदसौर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।