होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अनाधिकृत अनुपस्थिति पर प्रधान आरक्षक निलंबित: इंटेलिजेंस नोटिस के बाद बड़ी कार्रवाई...

अनाधिकृत अनुपस्थिति पर प्रधान आरक्षक निलंबित: इंटेलिजेंस नोटिस के बाद बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय कुमार पांडेय को विभागीय कार्रवाई के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोपों के बाद की गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रधान आरक्षक कांकेर जिले में तैनात होने के बावजूद बीते कुछ दिनों से राजनांदगांव जिले में सक्रिय थे। इस दौरान उनके द्वारा कथित रूप से अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों से संपर्क किए जाने की जानकारी प्रदेश के खुफिया तंत्र को मिली थी।

इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद हुई कार्रवाई:

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के इंटेलिजेंस प्रमुख द्वारा नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

अवैध नेटवर्क तैयार करने की आशंका:

जानकारी के मुताबिक, डीसीबी/डीसीआरवी शाखा में पदस्थ यह प्रधान आरक्षक कथित रूप से अवैध कारोबार से जुड़े नए नेटवर्क को संगठित करने की कोशिश में था। खुफिया एजेंसियों को बैठकों और संपर्कों से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त हुई थीं।

राजनांदगांव पुलिस को भी सतर्कता के निर्देश:

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनांदगांव पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित आरक्षक किसी भी तरह से हस्तक्षेप करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज की जाएगी।

चर्चित मामलों से नाम जुड़ने की चर्चा:

सूत्रों की मानें तो प्रधान आरक्षक विजय कुमार पांडेय का नाम पहले भी प्रदेश के चर्चित महादेव सट्टा प्रकरण से जुड़ने की चर्चा में रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।


|


संबंधित समाचार