होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

क्या Badshah ने कर ली दूसरी शादी? पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi संग वायरल PHOTOS से मचा हड़कंप...

क्या Badshah ने कर ली दूसरी शादी? पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi संग वायरल PHOTOS से मचा हड़कंप...

मशहूर सिंगर-रैपर Badshah एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज के बाद दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे सस्पेंस बरकरार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें:

वायरल कंटेंट में शादी जैसे समारोह की झलक देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें ईशा रिखी की मां द्वारा शेयर की गई हैं, जिनमें दोनों पारंपरिक रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। बादशाह ऑलिव ग्रीन कुर्ता-पजामा में दिखे, ईशा रिखी लाल सूट में नजर आईं, समारोह सादगी भरा और प्राइवेट बताया जा रहा है इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता और कन्फ्यूजन दोनों बढ़ा दिए हैं।

कौन हैं ईशा रिखी?

Isha Rikhi पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Jatt & Juliet से की थी। इसके अलावा वे  Happy Go Luckym Ardaasm Nawabzaade (हिंदी फिल्म) कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। साल 2021 से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आईं जिसमें मुताबिक धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते ने गहराई पकड़ ली है। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली कभी कन्फर्म नहीं किया।

बादशाह की पहली शादी और तलाक:

Badshah की यह कथित दूसरी शादी बताई जा रही है। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया उनकी एक बेटी भी है

क्या है सच्चाई?

फिलहाल वायरल तस्वीरों के आधार पर शादी की खबरें चल रही हैं, लेकिन कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही दोनों ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है। इसलिए इसे अभी अफवाह या अनकन्फर्म्ड रिपोर्ट माना जा रहा है। बादशाह और ईशा रिखी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के बिना इन पर पूरी तरह भरोसा करना जल्दबाजी हो सकती है। फैंस अब दोनों की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।


संबंधित समाचार