मुंबई : इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 आखिरकार कल यानि की 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को देखने के लिए फैंस में जहां एक्ससिटेमेंट लेवल हाई है। तो वही इस फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिये 156 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'धुरंधर पार्ट 1' ने जहां बॉक्सऑफिस में धमाल मचा दिया था। तो वही पार्ट 2 को देखने के लिए लोग काफी बेकरार है।
फिल्म 3 घंटे 49 मिनट व 6 सेकंड की
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के साथ साथ सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 3 घंटे 49 मिनट व 6 सेकंड की है। जिसे पैन इंडिया में 5 भाषाओ में रिलीज किया जायेगा।
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया
इतना ही नहीं धुरंधर 2 को इस बार 250 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। जिसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने प्रोडूस किया है। तो वही फिल्म में इस बार सत्ता, वफादारी और बदला जैसे टॉपिक्स पर फोकस किया गया है।
अक्षय खन्ना फिल्म में नही आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में 'रहमान डकैत' के किरदार में नजर आ चुके अक्षय खन्ना इस बार धुरंधर 2 नजर नही आएंगे, क्योंकि पिछले पार्ट में उनका किरदार खत्म हो चुका है। तो वही धुरंधर के दूसरे पार्ट में हमजा अली की कहानी दिखाई जाएगी।
'धुरंधर पार्ट 1' ने की 839.90 करोड़ रुपये की कमाई
बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 839.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी । तो वही अब देखना ये काफी खास होगा की धुरंधर 2 बॉक्सऑफिस में कितना धमाल मचाता है।