होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल-डे कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार...

'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल-डे कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार...

'Dhurandhar 2': ईद पर रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान ला दिया है, जैसा हिंदी सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म ने हिंदी वर्जन से ही 100 करोड़ से ज्यादा सिंगल-डे कलेक्शन कर नया इतिहास रच दिया है। इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने यह कीर्तिमान नहीं बनाया था।

 हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे

ईद 2026 के शनिवार ने बॉलीवुड को वह दिन दिया जिसका इंतजार 8 सालों से था। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने शनिवार को 113 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन किया, जिसमें से 105 करोड़ सिर्फ हिंदी वर्जन से आए। इससे पहले हिंदी में सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन ‘पुष्पा 2’ (86 करोड़) के नाम था। ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हिंदी सिनेमा का नया चैंपियन बन गई है।

ओपनिंग से ही दिखा जबरदस्त क्रेज

गुरुवार को फिल्म की ओपनिंग ने ही साफ कर दिया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली है। हिंदी वर्जन का पहला दिन 99.10 करोड़ के करीब रहा और कुल ओपनिंग 102 करोड़ के पार पहुंच गई। फैंस की दीवानगी ऐसी रही कि देशभर में कई सिनेमाघरों ने 24×7 शोज रखे, कुछ जगहों पर एक दिन में 40 से ज्यादा शोज चले।

सबसे तेज 300 करोड़ क्लब में एंट्री

सिर्फ 3 दिनों में 300 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन का आंकड़ा पार कर ‘धुरंधर 2’ ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ‘पुष्पा 2’ ने 5 दिन में 300 करोड़ कमाए थे। अब 'धुरंधर 2' सबसे तेजी से 300 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। शनिवार तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 339 करोड़+ तक पहुंच चुका था, और रविवार सुबह तक यह आसानी से 350 करोड़ पार कर चुकी थी।

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में एंट्री

शुक्रवार तक फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस में 365 करोड़ तक पहुंच चुकी थी। शनिवार के इंडिया + ओवरसीज कलेक्शन के साथ सिर्फ 3 दिन (+प्रीव्यू) में फिल्म ने 500 करोड़ वर्ल्डवाइड का बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया।

संडे को होगा एक और धमाका?

रविवार की बुकिंग देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ तीसरी बार 100 करोड़+ सिंगल डे कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो महज 4 दिनों में 400 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

कहानी की कसक ने बढ़ाया क्रेज

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के जहां खत्म होने के बाद दर्शकों में जो जिज्ञासा बची थी, उसके कारण ‘धुरंधर 2’ के प्रति उत्साह और भी बढ़ गया। फिल्म का हर शो हाउसफुल चल रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर उत्साह चरम पर है। ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस क्रांति बन गई है। यह बॉलीवुड के लिए नए बिजनेस मॉडल, नई उम्मीद और नए रिकॉर्ड लेकर आई है। इसका पहला वीकेंड हिंदी सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।


संबंधित समाचार