होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra News : हरलाल साहू धर्मशाला ट्रस्ट कराएगा 8 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह

Dabra News : हरलाल साहू धर्मशाला ट्रस्ट कराएगा 8 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह

राजेश सोनी, डबरा : डबरा शहर में सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायी आयोजन होने जा रहा है। हरलाल साहू धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा 19 फरवरी को फुलेरा दूज के पावन अवसर पर 8 गरीब एवं निर्धन बालक-बालिकाओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम ग्वालियर रोड स्थित गणेशराम मैरिज गार्डन में संपन्न होगा।

नवदं​पत्तियों को मिलेंगे उपहार

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा। विवाह समारोह में सभी जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कराया जाएगा। नवदंपत्तियों को आशीर्वाद स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान, जेवरात, वैवाहिक वस्त्र तथा अन्य उपयोगी उपहार भी भेंट किए जाएंगे, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मानपूर्वक कर सकें।

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?

साहू धर्मशाला ट्रस्ट डबरा एवं तैलिक राठौर साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने जानकारी दी कि ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे परिवारों की बेटियों का विवाह कराना है, जिनके माता-पिता नहीं हैं या आर्थिक रूप से विवाह करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह आयोजन प्रतिवर्ष किए जाने का प्रयास रहेगा।

शहर मेंं निकलेगी बारात

कार्यक्रम में आध्यात्मिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन से पहले शहर में सुबह 9 बजे से भव्य बारात और शोभायात्रा निकाली जाएगी। बारात में घोड़ों पर सवार दूल्हों के साथ आकर्षक झांकियां और शिवगणों के रूप में सजे कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया जाएगा।

आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए मनोज साहू, पवन साहू और सतीष साहू सहित विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साहू समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी इस सामाजिक पहल में सहयोग का आश्वासन दिया है। इस पुनीत कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


संबंधित समाचार