होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rajya Sabha Election 2026: केटीएस तुलसी-फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त, छग की दो सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग...

Rajya Sabha Election 2026: केटीएस तुलसी-फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त, छग की दो सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग...

Rajya Sabha Election 2026:  छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। मौजूदा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद दोनों सीटें रिक्त हो जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

चुनाव कार्यक्रम नोटिफिकेशन से मतगणना तक पूरी टाइमलाइन:

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026: अधिसूचना जारी होगी, 5 मार्च  नामांकन की अंतिम तिथि, 6 मार्च नामांकन पत्रों की जांच, 9 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तिथि हैं, जिसके बाद  16 मार्च 2026 को मतदान (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) चलेगा, 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे: मतगणना और 20 मार्च 2026 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, मतदान और मतगणना की यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए नए प्रतिनिधियों का चयन करेगी।

देशभर में 37 सीटों पर होंगे चुनाव:

निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 में कार्यकाल समाप्त होने वाले सांसदों के कारण राज्यसभा की कुल 37 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं। 20 मार्च तक पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए निर्वाचित सदस्य राज्यसभा में अपना कार्यभार संभालेंगे।


संबंधित समाचार