भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने आज वर्ष 2026 का आम बजट पेश किया। जिसमे रोजगार और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम मोहन ने 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है। इसके साथ ही एमबीबीएस की 2850 सीटे भी बढ़ाई जाएगी। सीएम मोहन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दी गई इस सौगात को लेकर लोगों में खुशी की लहर है।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
सरकार के इस फैसले से प्रदेश में जहां युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, तो वहीं प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी। यह घोषणा प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को सशक्त बनाने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये का प्रावधान
तो वही, बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी (Madhya Pradesh Teacher Bharti) । इसके साथ ही 530 करोड़ रु PM Shri Yojana MP के लिए प्रस्तावित है। ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इन चार वर्गों पर खास फोकस
बता दें कि मोहन सरकार का यह तीसरा बजट हैं। जहां बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बतौर वित्त मंत्री साल 2026 का आम बजट पेश किया। इस बजट में महिला, युवा, किसान और गरीब पर विशेष ध्यान दिया गया है।