होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIYA NEWS : नेशनल हाईवे-44 के पास महिला का मिला अधजली लाश, मचा हड़कप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

DATIYA NEWS : नेशनल हाईवे-44 के पास महिला का मिला अधजली लाश, मचा हड़कप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

दतिया : दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उपराय गांव के निकट नेशनल हाईवे-44 पर पुल के पास एक महिला का अधजला शव पड़ा मिला। जिसको देख मौके पर जहां हड़कप मच गया। तो वही इस घटना की सूचना सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

शव लगभग दो दिन पुराना

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है और शव लगभग दो दिन पुराना है। पुलिस को महिला के हाथों में मेहंदी के निशान मिले हैं साथ ही बालों में  जूड़ा भी बरामद हुआ है। इतना ही नहीं शव पर केवल ब्लाउज था। जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

पहचान छुपाने के जलाया शव 

पुलिस ने बताया कि शव पूरी तरह से जल चुका था। जिसकी वजह से मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। वही हत्या को लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि पहचान छुपाने के चलते शव को जलाया गया है। हालांकि वास्तविक स्थिति का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। फ़िलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
 


संबंधित समाचार