होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में रफ़्तार का कहर ! कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में रफ़्तार का कहर ! कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से आगे की कार्रवाई शुरू की। 

कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के महावीरपुरा निवासी जितेंद्र श्रीवास अपनी पत्नी कल्पना श्रीवास के साथ बाइक से ग्वालियर आ रहे थे। वे मोतीझील रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर उछलकर गिर पड़े।

इलाज के दौरान पत्नी की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का पहिया महिला के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान पत्नी कल्पना श्रीवास की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सीसीटीवी कैमरों के खंगाले जा रहे फुटेज 

वही हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इतना ही नहीं घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल जा रहे है। ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार