14 फरवरी यानि की 'वैलेंटाइन डे' कपल के लिए खास दिन है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर साथ रहने का वादा करते है। लेकिन जब बात तोहफा देने की आती है तो हर कोई कंफ्यूज हो जाता है। क्योकि गिफ्ट चुनना कोई आसान काम नहीं है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ बॉन्ड स्ट्रॉन्ग और प्यार गहरा करना चाहते है। तो उन्हें राशि के अनुसार तोहफा दे। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और मिठास बना रहेगा।
दरअसल, हर लड़की और लड़के का स्वभाव अलग अलग होता है। किसी को एडवेंचर पसंद होता है, तो किसी को सादगी। हर व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि से प्रभावित होता है। अगर आप इस साल अपने पार्टनर को उनकी राशि के अनुसार तोहफा देंगे, तो न केवल वे खुश होंगे बल्कि सितारों का साथ आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा, तो चलिए राशि के अनुसार जानते है कि पार्टनर को किया गिफ्ट देना चाहिए ,,,
राशि के अनुसार पार्टनर को दे गिफ्ट
- मेष राशि के लोग अपने जीवनसाथी को लाल रंग के वस्त्र, मेकअप और बैग आदि भी दे सकते हैं। इससे रिश्तों में नयापन व ऊर्जा बनी रहती हैं।
- वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद व गुलाबी रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में आप पार्टनर को इस रंग के फूल और खान-पान से जुड़ी चीजें उपहार में दे सकते हैं।
- मिथुन राशि वालों के स्वामी बुध होते हैं और हरा रंग उनका प्रतीक माना जाता है। इसलिए हरे रंग के कपड़े, हैंडमेड लेटर्स या झुमके आदि दे सकते हैं।
- कर्क राशि के लोग अपने पार्टनर को चांदी का कोई सामान या मोती का कोई सजावट से जुड़ा उपहार दे सकते हैं।
- सिंह राशि वाले जीवनसाथी को सोने की ज्वेलरी या केसरी रंग के कपड़े दे सकते हैं। इससे रिश्तों में समझ और प्रेम का संचार होता है।
- कन्या राशि के लोग मेकअप, ज्वेलरी या पर्स अपने पार्टनर को दे सकते हैं।
- तुला राशि के लोग गुलाबी रंग की पेंटिंग, फूल या कोई परफ्यूम, ज्वेलरी या कोई सीक्रेट लेटर आदि गिफ्ट दे सकते हैं।
- वृश्चिक राशि वाले लाल रंग का मेकअप बॉक्स, चूड़ियां, ज्वेलरी दे सकते हैं।
- धनु राशि के जातक सोने की अंगूठी, फोटो फ्रेम या कहीं घूमाने साथी को लेकर जा सकते हैं।
- मकर राशि वालों को गुलाब का फूल साथी को देना चाहिए, इससे रिश्तों में प्रेम का संचार और बढ़ता है।
- कुंभ राशि वाले साथी को ड्रेस उपहार के रूप में दे सकते हैं।
- मीन राशि के लोग पेंटिंग, मैकअप या पर्स जीवनसाथी को दे सकते है। इससे जीवन में खुशियां और रिश्तों में मधुरता आ सकती हैं।