होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

girl committed suicide : दोस्तों के साथ बाहर बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने की वजह से युवती ने लगाईं फांसी, सदमे में है परिवार

girl committed suicide : दोस्तों के साथ बाहर बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने की वजह से युवती ने लगाईं फांसी, सदमे में है परिवार

girl committed suicide :  उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिन एमकॉम की छात्रा युवती ने घर से बाहर दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने की वजह से अपने कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

READ MORE : बाबा महाकाल के दर पर मनाया जायेगा होली का पर्व, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा होलिका दहन

आत्मघाती कदम से परिवार वाले सदमे में हैं। आगरा के कमला नगर में नरेन्द्र सिंह मृतिका के पिता है जो परिवार के साथ रहते हैं। और हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। उनके दो बेटी एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी वंदना और एक बेटा घर पर ही रहते हैं। वंदना टेढ़ी बगिया के कालेज में एमकाम की छात्रा थी। 3 मार्च को उसका जन्मदिन था। वंदना अपना बर्थडे दोस्तों के साथ घर के बाहर सेलिब्रेट करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने मना कर दिया। इसके बाद रात में ही परिवार के लोगों और परिचितों के साथ उसने घर पर ही केक काटा। जन्मदिन मनाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। वंदना फर्स्ट फ्लोर पर बने अपने कमरे में सोने चली गई। आधी रात को पिता काम से कमरे में गए। वंदना को खिड़की में बंधे दुपट्टे से लटका देखा।

READ MORE  बस्तर में दुष्कर्म की घटना ने इंसानियत को किया शर्मसार, 7 लड़कों ने मेला देखने आई युवती से किया सामूहिक बलात्कार

परिजन उसे आनन-फानन में एसएन इमरजेंसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जन्मदिन वाले दिन वंदना दोस्तों के साथ बाहर पार्टी में जाने की बात कह रही थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी थी। शायद इस बात से उसके मन में नाराजगी थी। रात को सबके सोने बाद उसने नादानी में यह कदम उठा लिया। परिजन बार-बार एक ही बात का मलाल कर रहे हैं कि बेटी को दोस्तों के साथ पार्टी में जाने देते तो वह आज जिंदा होती।

Watch Latest News Video: 

 


संबंधित समाचार