होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AIIMS Gender Change Surgeries: MP में बढ़ा जेंडर चेंज का ट्रेंड, एम्स में हो रही मुफ्त सर्जरी

AIIMS Gender Change Surgeries: MP में बढ़ा जेंडर चेंज का ट्रेंड, एम्स में हो रही मुफ्त सर्जरी

AIIMS Gender Change Surgeries: मध्यप्रदेश में जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। विशेष रूप से 22 से 28 वर्ष के युवाओं में अपनी पहचान बदलने की इच्छा देखी जा रही है। भोपाल AIIMS में पिछले एक साल के अंदर ऐसी 5 सफल सर्जरियां की जा चुकी हैं, जहां लड़कों ने सर्जरी के जरिए लड़की बनने का विकल्प चुना है।

एम्स में मुफ्त सुविधा 

लिंग परिवर्तन की यह प्रक्रिया काफी जटिल और खर्चीली होती है। भोपाल एम्स में यह पूरी सर्जरी पूरी तरह मुफ्त की जा रही है। जबकि निजी अस्पतालों में इसी जेंडर चेंज सर्जरी का खर्च 8 से 10 लाख रुपये तक आता है, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है।

बॉटम सर्जरी और खतरे?

चिकित्सकों के अनुसार, इस प्रक्रिया में बॉटम सर्जरी की जाती है। इसमें पुरुष जननांग को हटाकर महिला जननांग का निर्माण किया जाता है। डॉक्टरों का दावा है कि आधुनिक तकनीक के जरिए भविष्य में ट्रांस-महिलाएं मां बनने की क्षमता भी हासिल कर सकती हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा न की जाए, तो सेसेशन का बड़ा खतरा रहता है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से घातक हो सकता है।

सर्जरी से पहले काउंसलिंग 

एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि सीधे सर्जरी नहीं की जाती। इससे पहले लंबी काउंसलिंग और हार्मोनल थेरेपी की प्रक्रिया होती है ताकि मरीज मानसिक रूप से इस बड़े बदलाव के लिए तैयार रहे।

रीवा के अनुराग की आपबीती 

इस ट्रेंड के पीछे कुछ दर्दनाक कहानियां भी छिपी हैं। रीवा के एक युवक ने बताया कि दोस्तों द्वारा किए गए मानसिक और शारीरिक शोषण के बाद उसके मन में अपनी पहचान बदलने की इच्छा जागी। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जहां सामाजिक प्रताड़ना युवाओं को इस ओर धकेल रही है।


संबंधित समाचार