होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Omkareshwar Temple : ओंकारेश्वर में रक्त दान करने वालों को मिलेगी फ्री वीआईपी एंट्री सुविधा 

Omkareshwar Temple : ओंकारेश्वर में रक्त दान करने वालों को मिलेगी फ्री वीआईपी एंट्री सुविधा 

Omkareshwar Temple : मध्यप्रदेश के दो ज्योतिर्लिंगों में से एक और देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर मंदिर में अब श्रद्धा के साथ सेवा करने का भी विशेष मौका मिलने जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की संयुक्त पहल के तहत रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन सुविधा प्रदान की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य रक्तदान को प्रोत्साहन देना और समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देना है।

कलेक्टर की पहल

जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में रक्तदान करने वाले भक्तों के लिए यह विशेष सुविधा एक माह के अंदर शुरू की जाए। तय व्यवस्था के अनुसार, रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क वीआईपी दर्शन पास उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे विशेष प्रवेश द्वार से सीधे मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

यहां पहले से मिलती है सुविधा

प्रशासन का कहना है कि काशी विश्वनाथ, तिरुपति बालाजी और शिर्डी जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर पहले से ही रक्तदाताओं को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इन्हीं सफल मॉडलों से प्रेरणा लेकर ओंकारेश्वर में भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने रक्तदान से जुड़े सामाजिक संगठनों से संवाद किया। उन्होंने जिला अस्पताल के सिविल को भी निर्देश दिए कि रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाए और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाए। 


संबंधित समाचार