MP NEWS : बड़ी खबर ! VD शर्मा ने सतना जिले के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से किया निष्कासित, इस वजह से लिया फैसला

MP NEWS : बड़ी खबर ! VD शर्मा ने सतना जिले के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से किया निष्कासित, इस वजह से लिया फैसला

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सतना के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सतीश पर हाल ही में एक महिला ने छेड़खानी करने, अश्लील चैट और जान से मारने की धमकी देने के गम्भीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। जिस वजह से पार्टी की छवी ख़राब हो रही थी। जिसको देखते हुए वीडी शर्मा ने यह कदम उठाया। 

वाट्सएप के कुछ स्क्रीन शॉट्स VIRAL

दरअसल, शहर कोलगवां थाने में शिकायत की गई थी कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने चाय पीने के बहाने घर पर आए थे और गलत काम की कोशिश करने लगे। महिला ने पुलिस को वाट्सएप के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी सौंपे हैं। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है, मामले की जांच की जा रही है।

सतीश ने महिला पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप

इधर, पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा था कि महिला ब्लैकमेल कर रही है। दो साल पहले पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता में मिली और सेल्फी खींच ली थी। इसके बाद उसने ऑपरेशन की बात कहकर 25 हजार उधार मांगे थे। मैंने दोस्त से दिलवा दिए। कई माह बाद मांगे तो फंसाने की धमकी देने लगी।


संबंधित समाचार