होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Rajya Sabha Election : MP राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सर्तक, विधायकों की बाड़ेबंदी!

MP Rajya Sabha Election : MP राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सर्तक, विधायकों की बाड़ेबंदी!

MP Rajya Sabha Election : 19 मार्च को मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। अप्रैल महीने में तीनों सीटों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन तीनों सीटों पर मौजूदा स्थिति में डॉ सुमेर सिंह सौलंकी बीजेपी, जॉर्ज कुरियन बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस से दिग्विजय सिंह सांसद है। विधानसभा में संख्याबल के हिसाब से बीजेपी को दो सीट और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है, लेकिन राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को अपने विधायकों की चिंता सताने लगी है। 

कांग्रेस को क्या डर?

दरसअल, हाल ही में हुए हरियाणा, बिहार और ओडिसा राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों की क्रास वोटिंस से कांग्रेस डरी हुई है। प्रदेश कांग्रेस को आशंका है कि उनकी पार्टी के कुछ विधायक बीजेपी के फेर में आकर क्रास वोटिंग कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि क्रास वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करने का फैसला किया है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अपने विधायकों को चुनाव से पहले सुरक्षित स्थान पर ले जा सकती है। पार्टी अपने विधायकों से लगातार संपर्क साध रही है। प्रदेश की राजनीति में इस तरह की चर्चाएं भी अब तेजी से होने लगी है। 

दो विधायकों पर संशय

वर्तमान में कांग्रेस के पास 65 विधायक है। वही दो विधायकों पर सांशय अभी भी बरकरार है। जिनमें एक तो बीना विधायक निर्मला सप्रे और दूसरा विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा है। निर्मला सप्रे बीते कई महीनों से बीजेपी का मंच साझा करती आ रही है। तो वही मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता का मामला कोर्ट में विचारधीन है। इसके अलावा कांग्रेस को डर है कि पार्टी के करीब 5 विधायकों को बीजेपी घेर सकती है। हालांकि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि चुनाव को लेकर पार्टी के सभी विधायक एकजुट है और दिल्ली नेतृत्व लगातार नजर बनाए हुए है। 

राज्यसभा चुनाव का गणित

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 विधायक है। जिनमें से भाजपा के पास 165 और कांग्रेस के पास 65 विधायक है। वही 1 विधायक आदिवासी पार्टी से है। राज्यसभा चुनाव जीतने के गणित के हिसाब से एक सीट के लिए 58 विधायक की जरूरत होगी। ऐसे में बीजेपी के खाते में दो सीट और कांग्रेस के खाते में एक सीट जाना तय है, लेकिन पेंच वहां फंस सकता है जब कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के पक्ष में चली जाएं और मुकेश मल्होत्रा का मामला कोर्ट में फंसा रहे, वही कांग्रेस के 5 से 6 विधायक यहां से वहां हो जाए तो कांग्रेस अपनी एक सीट भी खो सकती है। इसी के चलते कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर सर्तक है और उसे चुनाव से पहले विधायकों की क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। 


संबंधित समाचार