उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां आज एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयसर ट्रक में हुई टक्कर के चलते दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल मे जारी है। हादसा उज्जैन-नागदा मार्ग पर टोल नाके से पहले गोयला ढाबला के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती करवाया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कार की आगे की सीट में बैठे दोनों युवकों की मौत
बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत ग्लोबल और अवंति अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र की
दूसरी घटना शहडोल की है। जहां एक बेटे ने अपनी मां की नींद में सोते समय जान ले ली। घटना सामने आने से इलाके में जहां हड़कप मच गया है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र की है।
अवैध संबंधों के विरोध में मां की गला दबाकर की हत्या
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे संजय कोरी का पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था, इस बात को लेकर उसकी मां कुसुम कोरी लगातार विरोध करती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीते दिन विवाद ज्यादा हो गया और आरोपी बेटे ने मां की रात में सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की
घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां आरोपी ने अपना जुर्म काबुल लिया।