होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news : प्यार के लिए मुस्लिम बहनों ने अपनाया हिन्दू धर्म, रीती रिवाज से की शादी, पुलिस से सुरक्षा की मांग

Chhatarpur news : प्यार के लिए मुस्लिम बहनों ने अपनाया हिन्दू धर्म, रीती रिवाज से की शादी, पुलिस से सुरक्षा की मांग

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। जहां दो मुस्लिम बहनों ने प्यार के खातिर न सिर्फ  हिन्दू धर्म अपनाया बल्कि विधि विधान से शादी कर नाम भी बदला। दोनों बहने जहां अपना प्यार पाकर खुश है। तो वही लड़कियों द्वारा उठाए गए इस कदम से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। जिसके चलते दोनों नवविवाहित जोड़े पुलिस स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। 

दो चचेरी बहनों ने हिंदू समाज के दो चचेरे भाइयों से की शादी 

मामला छतरपुर के नौगांव का है। जहां मुस्लिम समाज की दो चचेरी बहनों ने हिंदू समाज के दो चचेरे भाइयों से करीब एक माह पहले घर से भागकर शादी की।   नवविवाहितों का कहना है कि वो लम्बे समय से अपने पार्टनर को जानते है और सिर्फ बलिक होने का इंतजार कर रहे थे। ताकि वो जल्द से जल्द शादी कर सके। इतना ही नहीं शादी के कुछ दिन बाद 13 और 14 फरवरी को दोनों युवतियों ने अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। जिसमे उन्होंने बताया कि वे अपनी मर्जी से घर से भागकर अपने अपने साथियों से शादी कर ली है और वो बहुत खुश है। युवतियों ने यह भी कहा कि वे बालिग हैं और किसी दबाव में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।

16 मार्च को थाने पहुंची दोनों 

इधर, अलग धर्म में शादी करने को लेकर चारों काफी चिंतित है और इसी के चलते सभी 16 मार्च को नौगांव थाने पहुंचे और थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे की मौजूदगी में अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन और समाज के लोग भी थाने पहुंचे। बयान में दोनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आर्य समाज के रीति-रिवाज से बिना किसी दबाव से विवाह किया है। और वो अब अपने पतियों के साथ वैवाहिक जीवन बिताना चाहती हैं। 


संबंधित समाचार