विंध्य कांग्रेस झटका : विंध्य कांग्रेस को झटका, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल!

विंध्य कांग्रेस झटका : विंध्य कांग्रेस को झटका, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल!

विंध्य कांग्रेस झटका : लोकसभा चुनावों से पहले मध्यप्रदेश की राजनीति में ऐसा लगने लगा है जैसे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता लगातार बीजेपी की ओर रूख कर रहे है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के 9 पूर्व विधायक 5 जिलाध्यक्ष समेत करीब 34 वरिष्ठ नेता अबतक बीजेपी का दामन थाम चुके है और यह सि​लसिला अभी भी जारी है। हाल ही में विंध्य कांगेस में बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी की है। 

विंध्य कांग्रेस में बीजेपी ने सेंधमारी करते हुए डबल झटका दिया है। जानकारी के अनुसार सतना नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। तोमर के साथ उनके कई समर्थक भी बीजेपी का दामन थामेंगे। सुधीर सिंह 2009 में कांग्रेस के सतना से प्रत्याशी रहे है। जबकि विंध्य के दिग्गज नेता नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह भी भाजपा का दामन थामने जा रहे है। यादवेंन्द्र सिंह कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। वह साल 2023 में बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। वह कांग्रेस पार्टी से नागौद विधानसभा से विधायक रह चुके है। 

विंध्य के ये नेता आज होंगे शामिल 

1-यादवेंद्र सिंह--पूर्व विधायक 
2-सुधीर सिंह तोमर-- पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना
3-पुष्कर सिंह तोमर--पूर्व महापौर सतना
4-रविन्द्र सिंह सेठी--वरिष्ट कांग्रेस नेता 
5-रमाकांत शुक्ला--पूर्व सीएमओ सतना
6-यातेन्द सिंह --पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद
7-संजय सिंह--जिला पंचायत सदस्य सतना
8-देवदत्त सोनी--जिला पंचायत सदस्य मैहर
9-फूल सिंह टेकाम- पूर्व डीएसपी  सतना
10-नगेन्द्र सिंह लल्लू --पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर
11-मोलाई राम चौधरी--पूर्व मन्डी अध्यक्ष मैहर
12-देव राज सिंह पटेल पूर्व सांसद रीवा

अबतक इतने नेता भाजपा में शामिल

1 जनवरी 2024 से 18 मार्च तक 34 वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो चुके है। जबकि प्रदेश बीजेपी के अनुसार 8500 से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी का दामन थाम चुके है। 

1-   सुरेश पचौरी- पूर्व केन्द्रीय मंत्री
2-   जगतप्रकाश अन्नू- जबलपुर महापौर
3-   शंशाक शेखर सिंह- पूर्व महाविधिवक्ता व कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख
4-    राकेश कटारे- विदिशा कांग्रेस जिलाध्यक्ष
5-    रूदेश परस्ते- डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष
6-  सुखराज सिंह- पूर्व एडीजी, पूर्व सूचना आयुक्त
7-   गजेन्द्र सिंह राजूखेडी- पूर्व सांसद
8-   संजय शुक्ला- पूर्व विधायक
9-    विशाल पटेल- पूर्व विधायक
10-  अर्जुन पलिया- पूर्व विधायक
11-  दिनेश अहिरवार- पूर्व विधायक टीकमगढ़
12-   हर्षित गुरू- युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश महासचिव
13-  श्रीमती रजनी बालपाण्डे- पार्ढूना कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष
14-   श्रीमती अमिता बागरी- गुन्नौर से समाजवादी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी
15   श्रीमती ममता सिंह सेंगर- महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव
16-    वीरेन्द्र सिंह राठौर- कांग्रेस के बडवानी जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक
17-    ओपी द्विवेदी- सेवानिवृत्त एसडीओ
18-    कमलापत आर्य- पूर्व विधायक
19-  श्रीमती मंजू कटारे- दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष
20-     नारायण सिंह मीणा- सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश
21-    योगेन्द्र सिंह जौदान बंटी बना- शाजापुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष
22-   श्रीमती सारिका उपाध्याय- एनसीपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष
23-    अजय सिंह यादव-  पिछड़ा वर्ग वित एवं विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष
24-  श्रीमती बाईसाहब यादव- पूर्व विधायक की पत्नी 
25-   सुश्री एकता ठाकुर- सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी
26-    अजय सिंह यादव- कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवक्ता
27-   डॉ. वनिता श्रीवास्तव- वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई
28-   वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला- पूर्व जिलाध्यक्ष डिंडौरी कांग्रेस 
29-   श्रीमती अर्चना सिंह - सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष
30-    हटेसिंह पटेल- आंजना समाज के प्रदेश अध्यक्ष, युवक कांग्रेस उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष
31-    सत्यपाल सिंह पटेल- गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी
32-  अलग-अलग जिलों के 1 दर्जन से अधिक जनपद अध्यक्ष
33   साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
34-   कमलनाथ के करीबी सय्यद जाफर


संबंधित समाचार