रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक 17 वर्षीय किशोर की 5 लोगों ने बेरहमी से हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया। नाबालिग 12 सितंबर से गायब था। जिसकी तलाश पुलिस और परिजन कर रहे थे। फ़िलहाल पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही 1 की तलाश अब भी जारी है। इधर, हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वही बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुरानी रंजिश के चलते की हत्या
जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर की रात करीब 10 से 12 बजे अर्पित विश्वकर्मा घर से अपने दोस्तों को मिलने के लिए निकला था। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। जब अर्पित का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने 14 सितंबर को सगरा थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद अर्पित का शव बीते दिन घर से कुछ ही दूर गांव के एक कुएं में मिला।
पांचवे आरोपी की तलाश जारी
जांच में पता चला की आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते अर्पित की हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया। सभी आरोपी अर्पित के पड़ोसी थे। जिन्होंने हत्या को छुपाने के लिए शव को पत्थर बांध कर कुएं में फेका दिया था। सुबह जब स्थानीय लोगों ने बॉडी को देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांचवे आरोपी की तलाश की जा रही है।