होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : जबलपुर में बड़ा हादसा ! बरगी बांध में क्रूज डूबने से 5 लोगों की मौत, 18 लापता

BREAKING NEWS : जबलपुर में बड़ा हादसा ! बरगी बांध में क्रूज डूबने से 5 लोगों की मौत, 18 लापता

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बरगी बांध में पर्यटकों से भरी क्रूज डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग अब भी लापता है। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। जिनमे से 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। तो वही पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाय जा रहा है। 

क्रूज बरगी बांध की लहरों के बीच फंसा

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को बारिश के साथ चली तेज आंधी के बीच क्रूज बरगी बांध की लहरों के बीच फंस गया और डूब गया। हालांकि 15 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। जबकि अन्य लापता की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है। 

लापता लोगों की तलाश जारी

हादसे से प्रशासनिक अधिकारियों में जहां हड़कप मच गया है। तो वही घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल बचाव कार्य में जुट गई है।गोताखोर द्वारा लापता लोगों की तलाश की जा रही है। 

 

 


संबंधित समाचार