जबलपुर : जबलपुर के बरगी बांध में डबल डेकर क्रूज डूबन से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 6 लापता की तालाश जारी है। गुरुवार शाम हुए इस दुखद हादसे में पीएम मोदी और सीएम मोहन ने शोक जताते हुए पीड़िता परिवारों के लिए आर्थिक सहायत का ऐलान किया है। साथ ही घटना में जांच के निर्देश भी दिए है। बता दें कि इस हादसे में 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वही अन्य की तलाश जारी है।
जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक- PM मोदी
जबलपुर में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शयर करते हुए लिखा कि- मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
सीएम मोहन ने जताया दुःख
तो वही जबलपुर में हुए क्रूज हादसे को लेकर सीएम मोहन ने दुःख जताते हुए पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी
सीएम ने आगे कहा कि जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर हैं। हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
घटना गुरुवार शाम 5 बजे की
घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है। जब पर्यटकों से भरी क्रूज डैम किनारे से लगभग 300 मीटर दूर पहुंची तो अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी - बारिश के बीच नाव डूब गई। हालांकि कुछ लोगों ने समय रहते तैरकर खुद को बचा लिया। लेकिन अन्य हादसे का शिकार हो गए। पुलिस और राहत दल द्वारा बचाव कार्य जारी है।