होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Breaking : कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की फैक्ट्री में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bhopal Breaking : कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की फैक्ट्री में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस समय भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़के तालाब बनी हुई है और नदियां उफान पर है। ऐसे में भी आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आज का तजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां एक अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह कारखाना कांग्रेस नेता गोविन्द गोयल का बताया जा रहा है। कई दमकलों की गाड़िओं ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री का बताया जा रहा है। जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकरी दी।  सुचना मिलते ही गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फेयर स्टेशन से दमकल की गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह तकरीवन 10 बजे तक आग पर काबू पाया गया। 

आग की चपेट में आने से पूरी फैक्ट्री और उसमे रखा सामान जलकर खाक हो गया। यह आग किन वजहों से लगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल ईटखेड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 


संबंधित समाचार