होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Edal Singh Kansana : मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री का विवादित बयान, मचा घमासान 

Edal Singh Kansana : मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री का विवादित बयान, मचा घमासान 

Edal Singh Kansana : मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। प्याज के गिरते दामों से परेशान किसानों द्वारा फसल सड़क पर फेंकने की घटनाओं पर उन्होंने एक बेतुका बयान दिया है। मंत्री कंसाना ने कहा कि प्याज की आवक ज्यादा है, इसलिए किसान फेंक रहे हैं। कांग्रेस के शासन में तो पानी ही नहीं मिलता था, ऐसे में प्याज उगती ही नहीं थी। कंसाना के इस बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में उबल आ गया है। 

मंत्री कंसाना का विवादित बयान 

दरअसल, खजुराहो में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री कंसाना ने कहा कि प्याज हॉट्रिकल्चर विभाग का विषय है, लेकिन कृषि मंत्री होने के नाते वह इतना जरूर कहेंगे कि इस बार उत्पादन अधिक है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान पानी और बिजली की कमी के कारण प्याज की खेती प्रभावित होती थी, जबकि अब राज्य में बेहतर सुविधाओं की वजह से उत्पादन बढ़ा है।

पटवारी बोले, ये किसानों का अपमान 

कंसाना के बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार की गलत नीतियों ने किसानों को ऐसा करने पर मजबूर किया है। प्याज निर्यात में रोक और समर्थन मूल्य की अनुपलब्धता के कारण किसान फसल फेंकने को मजबूर हैं। अन्नदाता को डबल इनकम का सपना दिखाया गया, लेकिन आज किसान बाजार में अपनी फसल का उचित दाम भी नहीं पा रहा। कृषि मंत्री का यह बयान किसानों का अपमान करने जैसा है।

किसानों ने सड़क पर फेंकी प्याज

आपको बता दें कि प्रदेश के कई इलाकों में किसानों को प्याज का सही दाम नहीं मिल रहा है। कई जगाहों पर किसान मजबूरी में प्याज सड़क पर डाल रहे हैं, तो कहीं मुफ्त में बांटा जा रहा है। सबसे ज्यादा हालात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में देखने को मिले। 


संबंधित समाचार