होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फिल्मी अंदाज में गांजा तस्करी: मॉडिफाइड कार के दरवाजों में छिपाकर ले जा रहे थे 17 लाख का माल

फिल्मी अंदाज में गांजा तस्करी: मॉडिफाइड कार के दरवाजों में छिपाकर ले जा रहे थे 17 लाख का माल

रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिल्मी अंदाज में कार को मॉडिफाई कर उसके दरवाजों और बैक लाइट के अंदर गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

17.65 लाख का गांजा बरामद

रायगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 19.115 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 17.65 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा की गई।

घेराबंदी कर पकड़ी गई मॉडिफाइड कार

सूचना मिली थी कि पत्थलगांव का एक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लोड कर रायगढ़ ला रहा है और उसे अन्य राज्यों में सप्लाई करने की तैयारी में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शशि मोहन सिंह ने थाना लैलूंगा और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की।

1 मार्च को चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज (CG 13 UG 9683) को लैलूंगा के पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी कर रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।

 दरवाजों और लाइट में बने थे गुप्त चेंबर

तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट के पास विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर मिले, जिनमें गांजा छिपाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम श्रवण कुमार निषाद और महेंद्र प्रसाद चौहान बताया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर, पत्थलगांव उन्हें ओडिशा से गांजा लाने के बदले प्रति 10 किलोग्राम पर 10 हजार रुपए देता था। लालच में आकर वे तस्करी कर रहे थे।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने श्रवण कुमार निषाद, महेंद्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 होली पर सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार की आड़ में हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 


संबंधित समाचार