होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Entertainment News : वश ने शैतान को दी मात, आईएमडीबी रेटिंग में हुई आगे 

Entertainment News : वश ने शैतान को दी मात, आईएमडीबी रेटिंग में हुई आगे 

दिल्ली। सालाना भारत में कई फिल्में रिलीज़ होती है। कुछ फिल्म दर्शकों के को भा जाती है और कुछ ऐसी होती है जो पर्दे पर ही अपना दम तोड़ देती है। हाल ही में बॉलीवुड में कई फिल्मे रिलीज़ हुई है। उन्ही में मशहूर अभिनेता अजय देवगन और आर माधवन की  हॉरर थ्रिलर फिल्म  'शैतान' रिलीज़ हुई। इसे सिनेमा लवर्स का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला। साथ ही फिल्म का बॉक्सऑफिस कलेक्शन भी अच्छा रहा लेकिन आईएमडीबी रेटिंग के मामले में वश ने शैतान को पछाड़ दिया है। 

वश ने शैतान को दी मात

साल 2023 के फरवरी महीने में 'वश' नामक फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाल ही में अपने काले जादू का तड़का लगा चुकी अजय देवगन की 'शैतान' फिल्म गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। वशीकरण की एक अलग दुनिया में ले जाने वाली यह फिल्म 'वश' अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों को दहला देगी। इतना ही नहीं 'वश' फिल्म की अद्भुत कहानी ने 'शैतान' की 7.5 रेटिंग्स को पीछे छोड़ते हुए 8.3 की सराहनीय आईएमडीबी रेटिंग से 'शैतान' फिल्म को मात दी है।

'वश' का होगा ओटीटी डेव्यू 

'वश' नामक इस फिल्म में हितेन कुमार, हितू कनोडिया और जानकी बोड़ीवाला जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं। खबर है कि दर्शकों की मांग पर, अब 'वश' इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म शेमारूमी पर रिलीज़ होगी। ज्ञात हो कि शेमारूमी को गुजराती मनोरंजन इंडस्ट्री का घर माना जाता है। ऐसे में 'शैतान' फिल्म के बाद इस रोचक फिल्म को देखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा।
 


संबंधित समाचार