उज्जैन ; प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी रविवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही भस्म आरती भी अटेंड की। इस दौरान एक्ट्रेस पूरी तरह से बाबा की भक्ति में लीन नजर आई।
गर्भगृह की देहरी से किए बाबा महाकाल के दर्शन
आरती संपन्न होने के बाद अभिनेत्री ने परिवार संग मंदिर के गर्भगृह की देहरी से भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। जिसके बाद मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया।
वर्षों पुरानी इच्छा आज पूरी हो गई
दर्शन के बाद हंसिका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर आने की उनकी वर्षों पुरानी इच्छा आज पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि भस्म आरती देखना और उसे महसूस करना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। अभिनेत्री ने कहा कि मंदिर में बहुत ही डिवाइन एनर्जी यानी अलौकिक ऊर्जा महसूस होती है। यहां बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास और यादगार रहेगा।
व्यवस्थाओं की भी सराहना
इतना ही नही हंसिका ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद दर्शन की प्रक्रिया काफी सुगम और व्यवस्थित रही। इतनी भीड़ के बीच भी सभी को अच्छे से दर्शन कराए जा रहे थे। उन्होंने मंदिर समिति की हॉस्पिटैलिटी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।