होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: पहाड़ों की बर्फबारी से कांपा मध्यप्रदेश, 20 नवंबर के बाद बारिश बढ़ाएगी ठंड

MP Weather: पहाड़ों की बर्फबारी से कांपा मध्यप्रदेश, 20 नवंबर के बाद बारिश बढ़ाएगी ठंड

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

प्रदेश के 19 शहरों में पारा नीचे आया

मौसम के बदले रुख के चलते प्रदेश के 19 शहरों में पारा नीचे आया है। अमरकंटक के बाद इंदौर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहा। वहीं राजधानी भोपाल सहित अन्य शहरों में भी ठंड का असर पहले के मुकाबले ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

20 नवंबर के बाद प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 20 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

दिन और रात के तापमान पर भी पड़ेगा असर

मौसम में इस बदलाव का असर दिन और रात के तापमान पर भी पड़ेगा। फिलहाल उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के चलते लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। तो वही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।


संबंधित समाचार