होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : भोपाल में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, जानें आखिर किस गलती की मिली सजा?

MP NEWS : भोपाल में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, जानें आखिर किस गलती की मिली सजा?

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग के एक और थाना प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। चुनाभट्टी थाने में पदस्थ निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने शनिवार देर शाम आदेश भी जारी कर दिया।

जनसंवाद में नदारद रहने पर लिया एक्शन

जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी के निलंबन के पीछे पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में उनकी गैरमौजूदगी को प्रमुख वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर स्वयं मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद टीआई धर्मेंद्र मौर्य वहां नहीं पहुंचे। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही के रूप में लिया।

डीसीपी ने किया निलंबित

इसके अलावा पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों में भी थाना प्रभारी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं बताया जा रहा है। साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम से दूरी और विशेष अभियानों में कमजोर प्रदर्शन को इस कार्रवाई की प्रमुख वजह माना जा रहा है।


संबंधित समाचार