होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : फिल्म अभिनेता राकेश बेदी पहुंचे उज्जैन, महाकाल के किये दर्शन, कहा - यह पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे

UJJAIN NEWS : फिल्म अभिनेता राकेश बेदी पहुंचे उज्जैन, महाकाल के किये दर्शन, कहा - यह पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे

उज्जैन : फिल्म धुरंधर 2' की सफलता के बाद आज अभिनेता राकेश बेदी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना भी की। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत और सत्कार किया गया।जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

ऐसा लगता है जैसे किसी नई जगह पर आ गए हो

दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए अभिनेता राकेश बेदी ने कहा कि यहाँ आने पर ऐसा लगता है जैसे किसी नई जगह पर आ गए हों।  इतने अच्छे दर्शन हुए कि यह पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे ।उन्होंने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए महाकाल के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके साथ ही राकेश बेदी ने पुजारी, व्यवस्थापक और सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया। 

फिल्म धुरंधर 2 में निभाया जमील जमाली का रोल

बता दें कि राकेश बेदी ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 में जमील जमाली का रोल निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके साथ ही फिल्म धुरंधर 2' बॉक्सऑफिस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 


संबंधित समाचार