भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब परिवहन विभाग की महिला अधिकारी का शव उनके ही आवास पर खून से लथपथ पड़ा मिला। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसका शव घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
बॉयफ्रेंड शादी का बना रहा था दबाव
बताया जा रहा है कि मृतक महिला RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का बॉयफ्रेंड पवन कुमार द्विवेदी उन पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन मीनाक्षी शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसी के चलते रविवार को दोनों के बीच के विवाद बढ़ा और आक्रोश में आकर पवन ने मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी।हालांकि, हत्या और उसके बाद आत्महत्या की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
घटना भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन मीनाक्षी से मिलने के लिए इंदौर से भोपाल आया था और उसके ही घर पर ठहरा हुआ था। रविवार को शादी को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिसको देखते हुए मीनाक्षी की दोस्त ( रूमटे ) उसकी तीन साल की बेटी को लेकर सोने के लिए अंदर कमरे में चली गई। सुबह जब उसकी नींद खुली तो मीनाक्षी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी की है।
मीनाक्षी और पवन की मुलाकात इंदौर में ही हुई थी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था। वह इंदौर में कोचिंग क्लासेस चला चुका था। मीनाक्षी और पवन की मुलाकात इंदौर में ही हुई थी। उन दिनों मीनाक्षी अविवाहित थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।