होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

bhopal suicide : भोपाल में महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा सॉरी मम्मी-पापा

bhopal suicide : भोपाल में महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा सॉरी मम्मी-पापा

bhopal suicide :  मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है वे गांधी मेडिकल कॉलेज से पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में पीजी कर रही थीं।

READ MORE : भारतीय सेना ने फायर एंड फुरी कॉर्प्स की महिला कैप्टन को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर किया तैनात

महिला डॉक्टर आकांक्षा ने ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज से पिछले साल ही एमबीबीएस पूरा किया था। कोहेफिजा टीआई विजय सिसोदिया ने बताया कि आकांक्षा ग्वालियर के दीनदयाल नगर इलाके के आदित्य पुरम की रहने वाली थी। आकांक्षा ने वहां से एमबीबीएस किया था। इसके बाद वो जीएमसी, भोपाल से पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में पीजी कर रही थीं। वह फर्स्ट ईयर में थीं। बुधवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अपने डिपार्टमेंट में फोन कर बताया कि तबीयत खराब है, ड्यूटी पर नहीं आऊंगी। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी थी पुलिस को मौके से इंजेक्शन और सीरिंज मिली। पुलिस को मौके से ढाई-ढाई एमएल के एनेस्थीसिया के चार खाली इंजेक्शन, 50 एमजी का पेन किलर का खाली इंजेक्शन और सीरिंज मिलीं।

READ MORE :  विवादों में घिरी पठान मूवी के लिए सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला, बदले जायेंगे फिल्म के कुछ सीन

ये इंजेक्शन वह एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट से लाई थीं। पुलिस मान रही है कि आकांक्षा ने इन्हीं इंजेक्शन से सुसाइड किया है।मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आकांक्षा ने लिखा- मैं इतनी मजबूत नहीं हूं, इतना स्ट्रेस झेल नहीं पा रही हूं। मम्मी-पापा सॉरी। दोस्तों को भी सॉरी। प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं स्ट्रॉन्ग नहीं हूं। मैं व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठा रही हूं।

latest news Videos यहां देखें:

  


संबंधित समाचार