होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHEOPUR NEWS : कूनो में फिर गुंजी किलकारियां ! मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, CM मोहन ने जताई खुशी

SHEOPUR NEWS : कूनो में फिर गुंजी किलकारियां ! मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, CM मोहन ने जताई खुशी

श्योपुर : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लगातार चीतों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। मादा चीता गामिनी ने आज सुबह 3 स्वास्थ्य शावकों को जन्म दिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। तो वही नए शावकों के आगमन से देश में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। इधर, माता चीता गामिनी के मां बनाने से भारत में चीता संरक्षण अभियान को एक बार फिर मजबूती मिली है।

सभी पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी 

मादा चीता और उनके तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। जिन्हे डॉक्टर और वन विभाग की टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है। मादा चीता गामिनी के मां बनाने के बाद  कूनो में अब शावकों की संख्या 27 हो गई है। इधर, गामिनी के दोबारा मां बनाने से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 

यह 9वां सफल प्रसव - सीएम मोहन

इसके साथ ही मादा चीता के मां बनने पर सीएम मोहन ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा कि ‘चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश…अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है. श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है. भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है. यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है.’


संबंधित समाचार